बाजारों में दीपावली की रौनक :
शिक्षानगरी के बाजारों में दीपावली की रौनक बिखर गई। जगह-जगह घर को भव्य रूप देने के लिए सजावटी सामान, देवी-देवताओं की मूर्तियों, लड़ियों आदि के स्टॉल सज गए हैं।
शहर के मेन बाजार, सिविल लाइंस, बीटी गंज बाजार, नेहरू स्टेडियम के समीप के अलावा रामनगर नगर, आजाद नगर सहित शहर के अन्य छोटे बाजारों में भी दीपावली की चहल-पहल देखने को मिल रही है।
- दीपावली को लेकर दुकानदार और ग्राहक दोनों ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
- रंग-बिरंगे और विभिन्न आकारों में बंदनवार, झालर, दरवाजे पर लगाने के लिए मोतियों की लडिय़ां, सजावटी फूल, दीपावली लिखे स्टीकर आदि की भरमार है।
- वहीं माता लक्ष्मी, भगवान गणेश आदि देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्टॉलों में सजी हुई हैं।
- लोगों ने पूजन सामग्री और घर को आकर्षक रूप देने के लिए सजावटी सामानों की खरीददारी भी आरंभ कर दी है। गोवर्धन पूजा कल
- रुड़की। दीपावली के बाद रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। मंदिरों और घरों में भगवान गोवर्धन को भोग लगाने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस दिन सुबह मंदिरों में आयोजित होने अन्नकूट महोत्सव में महाआरती के बाद भगवान को कढ़ी, बाजरा, मूंग, चावल, मिक्स सब्जी, पूरी पकवानों का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। जगह-जगह गोवर्धन पूजा की कथा भी होगी। इस अवसर पर भगवान का विशेष शृंगार किया जाएगा और मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भजन मंडलियों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिरों में भी अन्नकूट बनाकर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। शाम के समय घरों कई जगह सार्वजनिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा। गाय के गोबर से बनाए जाने वाले गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र को पराजित किया था।
- इसके बाद सोमवार को भैयादूज की धूम रहेगी। इस दिन देवता यमराज की पूजा की जाती है. भाई दूज का त्योहार भाई के प्रति बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की खुशहाली की कामना करती है.